मेलूहा के मृत्युंजय ने शिव और सूर्यवंशियों की कहानी का सिरा जहां छोड़ा है ठीक वहीं से नागाओं का रहस्य की कहानी आगे बढ़ती हैं। नागाओं ने शिव के मित्र बहृस्पति की हत्या की और अब उसकी पत्नी सती की जान के पीछे पड़े हुए हैं। क्रूर हत्यारों की जाति नागाओं के इरादों को विफल करना ही शिव का एकमात्र लक्ष्य है। प्रतिशोध की राह पर चलते हुए शिव नागवंशियों के क्षेत्र में पहुंचता है। यहां उसे मेलूहा के हमलावर को ढूंढ़ना है। इस रोमांचक और खतरों से भरे सफर में दोस्त कब दुश्मन बन जाते हैं पता ही नहीं चलता।क्या शिव चंद्रवंशियों और नागाओं से जुड़े सत्य तक पहुंच पाएगा? आखिर नागाओं का रहस्य क्या है?क्या शिव अपनी यात्रा में विजयी हो पाएगा? रहस्य और रोमांच से भरी दुनिया को जानने के लिए पढ़ें नागाओं का रहस्य।




Discover a world of literature, academics, and inspiration with Standard Books. From bestsellers to academic resources, we provide a curated selection of books for readers of all interests and ages.